फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic started from Pipa Bridge at Kamharia Ghat

कम्हरिया घाट पर फिर शुरू हुआ पीपा पुल से आवागमन

Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic started from Pipa Bridge at Kamharia Ghat
अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर स्थित सरयू नदी के इस पीपा पुल से शुरू हुआ आवागमन - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर बने पीपा पुल से एक बार फिर आवागमन शुरू हो गया है। हालांकि इस बार नदी में अतिरिक्त पीपा लगाने के चलते निर्धारित तिथि 15 नवंबर से आवागमन शुरू नहीं हो सका। लगभग दो माह देरी से नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिली है। इस पुल से होकर अब 15 जून तक न सिर्फ अंबेडकरनगर वरन आसपास जनपदों के नागरिक आवागमन सुचारु ढंग से कर सकेंगे।
विज्ञापन

सरयू नदी के कम्हरिया घाट पर पीपा पुल से आवागमन छह से सात माह तक प्रत्येक वर्ष होता है। इस पुल से आवागमन होने पर अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, संतकबीरनगर, महाराजगंज आदि जनपद के यात्रियों को काफी सुविधा मिलती है। इस पुल के चालू रहने से संबंधित जिले के यात्रियों को 40 से 50 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ती है। वर्ष के लगभग सात माह इस पुल से आवागमन रहता है। नदी में जलस्तर अधिक रहने के चलते पीपा पुल से 15 जून से 15 नवंबर तक आवागमन बंद रहता है। जलस्तर घटने पर आवागमन शुरू होता है।
विज्ञापन

इस बार जलस्तर अधिक होने के चलते निर्धारित तिथि से पीपा पुल से आवागमन शुरूनहीं हो सका। पुल शुरू करने के लिए 21 पीपे की आवश्यकता थी। आम नागरिकों की मांग पर पीपे के पुल को चालू करने की कवायद शुरू हुई। परंतु निर्माण कार्य इतना शिथिल रहा कि विलंब हो गया। नतीजा यह हुआ कि चार पहिया वाहन चालकों को मजबूर होकर बिहड़हर घाट के रास्ते संतकबीरनगर होते हुए गोरखपुर जाना पड़ा। इससे उन्हें 40 से 50 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ी। स्थानीय शिवकुमार, मनीराम, जगदंबा व महेश कुमार आदि ने पीपा पुल शुरू होने में देरी पर नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच निर्धारित 15 नवंबर के सापेक्ष लगभग दो माह विलंब से पीपा पुल से एक बार फिर आवागमन शुरू हो गया है। सभी पीपों को एक दूसरे से जोड़कर अभियंताओं ने सोमवार देर शाम से आवागमन को हरी झंडी दे दी। इसके बाद इस पुल से होकर आम नागरिकों का सुचारु आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed