फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic Jam in Akbarpur

नासूर बनती जा रही अकबरपुर में जाम की समस्या

Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Akbarpur
अंबेडकरनगर। जाम की समस्या जिला मुख्यालय के लिए नासूर बनती जा रही है। बुधवार को लगभग पूरे दिन अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम की समस्या रही। इससे लोगों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक बाईपास व रिंगरोड का निर्माण नहीं होगा और सड़क के किनारे पटरिया से अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तब तक जाम की समस्या दूर होने वाली नहीं है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। हर दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है। बुधवार को एक बार फिर से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। नई सड़क, शहजादपुर चौक, बस स्टेशन क्षेत्र में सुबह से ही रुक रुककर जाम की समस्या उत्पन्न होती रही। इससे विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व सरकारी व निजी कार्यालयों के कर्मचारियों को जाम में फंसना पड़ा। इससे न सिर्फ छात्राएं विलंब से स्कूल पहुंचे, बल्कि कर्मचारी भी विलंब से संबंधित कार्यालय पहुंचे। इससे उन्हें विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। दोपहर बाद जब तमसा मार्ग स्थित विद्यालयों में अवकाश हुआ तो अकबरपुर अयोध्या मार्ग पूरी तरह जाम की चपेट में आ गया। लगभग एक घंटे तक इस मार्ग पर चलने वाले लोगों को जाम की मुश्किलों से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों का कहना था कि सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। अकबरपुर के रामअवतार व नीरज कुमार ने कहा कि यदि अतिक्रमण हटा दिया जाए, तो जाम की समस्या कुछ हद तक दूर हो जाएगी। राजकुमार व मंजूर अहमद ने कहा कि बाईपास व रिंगरोड के निर्माण को लेकर भी सुध नहीं ली जा रही है। यदि इसका निर्माण करा दिया जाए, तो काफी हद तक जाम की समस्या से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार व अभिषेक ने कहा कि तमसा मार्ग पर स्थित विद्यालयों में यदि छुट्टी का समय अलग अलग कर दिया जाए तो इस मार्ग पर जाम की समस्या दूर हो सकती है। एक साथ विद्यालयों के छूटने पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर आ जाते हैं, जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है। उधर, जिला यातायात प्रभारी सुधांशु वर्मा ने कहा कि यातायात सुचारु करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed