फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic disrupted by keeping the body on the Jalalpur-Ramgarh road

जलालपुर-रामगढ़ मार्ग पर शव रख लगाया जाम

Sun, 21 May 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 21 May 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Traffic disrupted by keeping the body on the Jalalpur-Ramgarh road
आक्रोश - फोटो : symbolic

भूमि विवाद में हुई मारपीट में घायल महिला की ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश रविवार सुबह भड़क उठा। परिवारीजनों के साथ ग्रामीणों ने जलालपुर थाने पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और थाने के सामने मुख्य मार्ग पर शव रखकर जलालपुर-रामगढ़ मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन पर केस दर्ज करने में लापरवाही बरते जाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। एसडीएम व सीओ ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एएसपी व एडीएम को आना पड़ा। उन्होंने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर लगभग दो घंटे तक चला जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि धरना-प्रदर्शन के दौरान समझौते का दबाव बना रहे एक वरिष्ठ सपा नेता की आक्रोशित ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। गौरतलब है कि 18 मई को जलालपुर थाना अंतर्गत भस्मा गांव में भूमि विवाद को लेकर गांव निवासी रामआसरे व मिट्ठूलाल पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे व बल्लम चले थे। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामआसरे की पत्नी शांति देवी (55) की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था जहां शनिवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर मार्ग जाम कर दिया।

वे पुलिस प्रशासन पर समझौते का दबाव बनाने, केस दर्ज करने में मनमानी बरते जाने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में हीलाहवाली बरते जाने का आरोप लगा रहे थे। जाम की जानकारी होने पर एसडीएम शालिनी प्रभाकर व सीओ राजेंद्र सिंह कुछ देर में जैतपुर, जलालपुर, सम्मनपुर व मालीपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन वे उच्चाधिकारियों के मौके पर आने की मांग पर अड़े हुए थे। बाद में एडीएम गिरिजेश त्यागी व एएसपी राममोहन सिंह दलबल के साथ पहुंचे। तीन दिन में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन के बाद लगभग दो घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। सीओ जलालपुर राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें गठित की गई हैं।


शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। उधर जाम के दौरान एक वरिष्ठ सपा नेता ने मौके पर पहुंच समझौता करने का दबाव बनाना शुरू किया तो भड़के ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed