फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic

यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती नही, गहरा रहा रामनगर में जाम का संकट

Fri, 22 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic
आलापुर। तहसील मुख्यालय की रामनगर बाजार में जाम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बाजार के पास से आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे गुजरने के बाद से बड़े वाहनों का दबाव और बढ़ गया है। भारी वाहन भी दिनभर बाजार से होकर गुजरते रहते हैं। इससे बाजार जाम के संकट से जूझता रहता है। यहां यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने से यह समस्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

आलापुर तहसील मुख्यालय का रामनगर प्रमुख बाजार है। तहसील मुख्यालय होने के चलते बाजार में नागरिकों का आवागमन काफी अधिक रहता है। सामान्य वाहनों के अलावा बड़े वाहनों का आवागमन भी इन दिनों बाजार से बढ़ गया है। कारण यह कि बाजार के पास से ही गोरखपुर-आजमगढ़ हाईवे गुजर रहा है। इसके चलते बड़े वाहन बड़ी संख्या में चलने लगे हैं। इसके चलते बाजार में दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। रामनगर चौक से आजमगढ़ हाईवे से न्यौरी, रामनगर चौक से गोरखपुर व बसखारी से जहांगीरगंज आजमगढ़ जाने के लिए वाहन चौक से ही गुजरते हैं। रामनगर चौक में कोई ट्रैफिक व्यवस्था न होने से अक्सर जाम लगता रहता है।
विज्ञापन

आवागमन में बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए चौक क्षेत्र में किसी यातायात पुलिसकर्मी की तैनाती भी नही है। इसके चलते जाम अक्सर घंटों लगा रहता है। कई बार वाहन चालक आपस में ही भिड़ जाते हैं। मामला गाली गलौज तक पहुंच जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष माया अग्रहरि का कहना है कि पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते जाम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन को इस तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। सीओ जगदीश लाल का कहना है कि यातायात सुचारु रखने के लिए थाने से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी जाती है। व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed