फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tractors will not get diesel at petrol pumps till this evening

आज शाम तक पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर को नहीं मिलेगा डीजल

Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tractors will not get diesel at petrol pumps till this evening
अंबेडकरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली पर रोक लगाने के लिए पेट्रोल पंपों पर 26 जनवरी की शाम तक डीजल न दिए जाने का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। ऐसे में निजी कार्यों के लिए भी जो ट्रैक्टर मालिक संबंधित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। कृषि कानून के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकाले जाने की घोषणा विभिन्न राजनीतिक दलों व किसान संगठनों ने कर रखी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।
विज्ञापन

रैली पर पूरी तरह रोक लग सके, इसके लिए 26 जनवरी की शाम तक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर को डीजल दिए जाने पर ही रोक लगा दी गई। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सोमवार को ही नोटिस चस्पा कर दिया गया कि ट्रैक्टर को डीजल नहीं दिया जाएगा। अहिरौली थाना क्षेत्र में आने वाले सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कहा गया है कि वे 26 जनवरी की शाम तक ट्रैक्टर को डीजल न दें। इसी प्रकार कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी पेट्रोल पंपों पर कुछ इसी प्रकार का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed