{"_id":"590e145a4f1c1b0646444671","slug":"tractor-trolley-siege-in-illegal-sand-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 06 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बालू खनन
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी के किनारे साबितपुर में हो रहे अवैध बालू खनन को लेकर शुक्रवार रात स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में वहां मौजूद लोग तो भाग निकले लेकिन मौके पर मिली बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस थाने लेकर चली आई जिसे बाद में सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के साबितपुर में सरयू नदी के किनारे कुछ दिनों से बालू का अवैध खनन हो रहा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस टीम को दी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग रात के अंधेरे में बालू खनन करते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात साबितपुर में छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर लोग भाग निकले लेकिन पुलिस ने बालू लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। पुलिस टीम ने मांझा कम्हरिया में भी छापेमारी की।
विज्ञापन
हालांकि यहां पर पुलिस को अवैध खनन होता नहीं मिला। बाद में छापेमारी में बरामद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष हवलदार सिंह यादव ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।