{"_id":"5dd969f28ebc3e54db484186","slug":"tracter-seizde-in-maining-ambedkar-nagar-news-lko493860878","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में सीज हुई बालू सहित दो ट्रैक्टर ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में सीज हुई बालू सहित दो ट्रैक्टर ट्राली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अलीगंज में अवैध खनन में पकड़ी गई बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू लादकर ले जा रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉली खनन विभाग की टीम ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दीं। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी हैं।
टांडा तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे कई स्थानों पर अवैध रूप से बालू खनन की शिकायतों के मद्देनजर शनिवार को खनन विभाग की टीम ने अलीगंज थाना क्षेत्र के ककराही घाट पर छापामारी की। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अवैध रूप से बालू लादकर ले जा रहे एक व्यक्ति को टीम ने रोक लिया।
अधिकारियों ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर से बालू से संबंधी कागजात मांगे, लेकिन वह इस बाबत कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद खनन विभाग की टीम ने बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को अलीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, आसोपुर गांव में टांडा अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप अवैध रूप से एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर बालू लाद कर ला रहे एक युवक को टीम ने रोका। यहां भी चालक बालू से संबंधित कागज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
खनन विभाग की टीम ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को अलीगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया है। अलीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने बताया कि अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है।