चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बताईं उपलब्धियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की साइकिल जनसंदेश यात्रा सातवें दिन शनिवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में खूब चली। मंत्रियों व विधायकों ने यात्रा में भागीदारी कर कार्यकर्ताओं से सपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता को बताए कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का चौमुखी विकास किया है।
इसमें युवा, बेरोजगार, मजदूर व शोषित व पीड़ित सभी वर्गों की मदद हुई है। विकास के कई नए आयाम भी प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश की जनता को युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व का पूरा लाभ मिला है। आगे भी आम जनता को पूरी मजबूती के साथ सपा सरकार के साथ एकजुट रहना होगा।
अकबरपुर के लोहरा बरामदपुर से दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने रैली को रवाना किया। शनिवार की रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह व हुजूम देखने लायक था। यात्रा ग्रामीणों को सपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए हरदोपुर गांव में जन चौपाल में तब्दील हो गई।
इस दौरान सपा नेता विधानचन्द्र चौधरी, कलाम खान, रवीन्द्र सिंह, चन्द्रिका यादव, जयप्रकाश, काशीराम, गुड्डू सिंह, डॉ अभिषेक व डॉ सूर्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर उर्फ मिण्टू व पूर्व ब्लाक प्रमुख भीटी अनिल सिंह ने युवाओं के साथ अकबरपुर व भीटी ब्लाक के विभिन्न गांवों में साइकिल रैली निकाली।
कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कहा था वह पूरा कर दिखाया है। कटेहरी में यात्रा का शुरुआत स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने भरथुआ से की। इसके बाद पटेलनगर जैतूपुर गांव में चौपाल भी लगाई गई।इस मौके पर श्री मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनहित का नया इतिहास रचा है।