{"_id":"61a12bf4bb115f2af2638d20","slug":"today-will-get-the-gift-of-oxygen-plant-ambedkar-nagar-news-lko606241646","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मिलेगी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मिलेगी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल स्थित इस आक्सीजन प्लांट का आज होगा शुभारंभ।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जनपदवासियों के लिए खुशखबरी है। शनिवार को जिला अस्पताल में 600 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का मंडलायुक्त शुभारंभ करेंगे। जिला अस्पताल में इस प्लांट के शुरू होने पर 120 बेड पर सुचारु रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। इससे मरीजों के उपचार में काफी मदद मिलेगी। इस सौगात पर नागरिकों ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में नागरिकों को बेहतर उपचार की उम्मीद रहती है। ऐसे में जब सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी तो स्वाभाविक तौर पर इसका लाभ जनपदवासियों को मिलेगा। उधर, ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ को लेकर जिला अस्पताल ने तैयारियां पूरी कर ली है।
बीते दिनों कोरोना महामारी ने पूरे देश में ऑक्सीजन का संकट खड़ा कर दिया था। जिले में भी ऑक्सीजन के एक-एक सिलेंडर के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़े होने के लिए विवश होना पड़ा था। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने के चलते कोरोना कॉल में काफी मुश्किलें हो गई थीं। इससे मरीजों के साथ ही उनके परिवारीजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस महामारी ने न सिर्फ आम नागरिकों को बड़े पैमाने पर प्रभावित किया था, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं की भी पोल खोलकर रख दी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में कुछ बेडों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था थी, लेकिन कोरोना कॉल में यह सब पूरी तरह अपर्याप्त साबित हुई थी। हालांकि कोरोना महामारी के बीच ही केंद्र व प्रदेश सरकार ने भविष्य में ऑक्सीजन संकट से निपटने के लिए खाका तैयार कर लिया था। जिले के राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत टांडा व जलालपुर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांटों के निर्माण को हरी झंडी दे दी गई। इसमें स्थानीय स्तर पर विधायकों व निजी कंपनियों ने भी पूरा सहयोग किया। टांडा सीएचसी व राजकीय मेडिकल में बनकर तैयार हुए ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुके हैं और मरीजों को अपनी सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच अब शनिवार को जिला अस्पताल में एनटीपीसी की मदद से बनकर तैयार हुए ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ हो जाएगा। 600 एलपीएम क्षमता वाले इस प्लांट के शुरू होने से जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सुविधा से लैस बेडों की संख्या में काफी इजाफा हो जाएगा। पहले जहां सिर्फ 20 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा थी, वहीं इसके शुरू होने से 100 अतिरिक्त बेडों पर यह सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। ऐसे में जिला अस्पताल में अब मरीजों को जरूरत पड़ने पर 120 बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा दी जा सकेगी। शनिवार को इस ऑक्सीजन प्लांट का भव्य शुभारंभ मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल की ओर से किया जाएगा। जिला अस्पताल प्रशासन ने प्लांट के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर जरूरी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
लोगों ने जताई खुशी
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के शुभारंभ की खबर पर जिले के लोगों ने खुशी का इजहार किया है। शास्त्रीनगर निवासी डॉ. राहुल मिश्र व रोडवेज क्षेत्र निवासी धीरेंद्र पांडेय क्षणिक ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की है। कहा कि काफी कम समय में यह ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हुआ है। आम नागरिकों को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। अधिवक्ता सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कि जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व तीमारदारों को अच्छी सुविधा मिलने की उम्मीद भी रहती है। ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने से सांस की दिक्कतों का सामना कर रहे मरीजों को उपचार में काफी मदद मिलेगी। कटरिया सम्मनपुर के अमित कुमार, सुनील शर्मा ने भी ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ ही आम नागरिकों को बेहतर तरीके से उसका लाभ मिल सके, इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
तैयारियां पूरी
जिला अस्पताल में एनटीपीसी के सहयोग 600 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो चुका है। शनिवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल इसका शुभारंभ करेंगे। इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मरीजों को इसका सुचारु लाभ मिले, इसका पूरा प्रयास होगा।
- डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस