फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today, Voters will decide the future of 44 candidates

44 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे वोटर

Sun, 26 Feb 2017 11:10 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 26 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Today, Voters will decide the future of 44 candidates
चार विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को करीब साढ़े 13 लाख मतदाता वोट करेंगे। इन सीटों पर 44 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान के लिए 1 हजार 418 बूथ बनाए गए हैं। सुबह सात बजे से शुरू होने वाली मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व कटेहरी विधानसभा सीट पर सोमवार को मनपसंद जनप्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए 13 लाख 61 हजार 12 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


अकबरपुर विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, कटेहरी विधानसभा सीट से आठ, जलालपुर से 13, टांडा सीट से 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


125 मोबाइल वाहन से मतदान केंद्रों का जायजा लिया जाएगा। 42 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, दो कंपनी पीएसी, 351 एसआई, 285 हेड कांस्टेबल, 3 हजार 671 सिपाही, 3 हजार 994 होमगार्ड की तैनाती की गई है। दो डिप्टी एसपी, दो एएसपी, 370 छोटे बड़े वाहन लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed