फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today the tricolor will wave gracefully

आज शान से लहराएगा तिरंगा

Mon, 25 Jan 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Today the tricolor will wave gracefully
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर परेड का रिहर्सल करते पुलिस कर्मी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को शान से तिरंगा लहराएगा। पुलिस लाइन में होने वाले मुख्य आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं। पुलिस लाइन में सोमवार को खराब मौसम के बावजूद परेड का अभ्यास किया गया। साथ ही जिन विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जानी है, वहां के छात्र-छात्राओं ने भी पुलिस लाइन पहुंचकर अभ्यास किया। कार्यक्रम की भव्यता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सोमवार को एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उधर, सोमवार को जिले में गणतंत्र दिवस का उल्लास चरम पर दिखा। बाजारों में तिरंगे, रिबन व कैंप की बढ़-चढ़कर खरीदारी हुई।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस का उल्लास सोमवार को जिले में दिखा। मंगलवार को सुबह शान से तिरंगा लहराएगा। मुख्य आयोजन पुलिस लाइन में होना है, जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र की देखरेख में परेड का अभ्यास किया गया। साथ ही उन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास किया, जिनका चयन किया गया है। आरआई त्रिभुवननाथ द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को सुबह आइ बजे एसपी आलोक प्रियदर्शी एसपी कार्यालय व पुलिस लाइन में झंडारोहण करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सुबह नौ बजे परेड होगी, जिसकी सलामी मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र लेंगे। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों से आईं छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी, जिला अस्पताल में सीएमएस, सीएमओ कार्यालय में सीएमओ, जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश, अकबरपुर तहसील में एसडीएम, वकास भवन में सीडीओ के साथ ही सभी जिलास्तरीय कार्यालयों में संबंधित विभाग के अधिकारी झंडारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने बताया कि यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed