{"_id":"61213f148ebc3e0e8d6f4619","slug":"today-the-strings-of-affection-will-be-decorated-on-the-wrists-of-brothers-ambedkar-nagar-news-lko592273371","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों की कलाई पर आज सजेगी स्नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों की कलाई पर आज सजेगी स्नेह की डोर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रोडवेज पर रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर राखी की खरीददारी करत महिला व युवती।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार रविवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसके लिए बाजारों से लेकर घरों में उल्लास का माहौल है। पर्व को लेकर एक तरफ जहां बाजारों में विशेष राखियों व मिठाई की दुकानें सज गई हैं, वहीं घरों में भी चहल-पहल तेज हो गई है। बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए अपनी मनपसंद की राखियां खरीदीं। इस दौरान कोई बहन अपने भाई के घर रवानगी के लिए उत्सुक दिखी तो कोई भाई अपनी बहन केे ससुराल पहुंच राखी बांधने की रस्म को पूरा करने की तैयारी में दिखा। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर उपहार का लेनदेन भी खूब होता है। ऐसे में बाजारों में उपहार के रूप में कपड़े, आभूषण व अन्य सामानों की खरीदारी भी की गई। इससे संबंधित दुकानों पर शनिवार को खरीदार बड़ी संख्या में पहुंचे। पुलिस प्रशासन भी रक्षाबंधन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
कोरोना महामारी से मिली राहत के बीच इस बार रक्षाबंधन पर्व का उल्लास लोगों के बीच साफ झलक रहा है। जिले में रक्षाबंधन का पर्व रविवार को परंपरागत ढंग से मनेगा। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर उल्लास शनिवार को बाजारों व घरों में साफ देखने को मिला। बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। राखी की दुकान हो या फिर कपड़े व आभूषण, बड़ी संख्या में ग्राहक दुकानों पर पहुंचे। बाजारों में इस बार स्वदेशी राखियों की धूम है। वैसे तो बाजार में 10 रुपये से लेकर हजार रुपये कीमत तक की राखियां मौजूद हैं।
कोई रेशमी धागों से बनी राखियों को तरजीह दे रहा है तो कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार चांदी आदि की राखियों की खरीदारी करता दिखा। वैसे तो बाजार में 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की राखियों की खूब धम है। पर्व से एक दिन पहले ही दुकानदारों ने जमकर बिक्री की। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। कपड़े, आभूषण व अन्य सामानों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। परंपरा है कि बहन के राखी बांधने पर भाई न सिर्फ आजीवन उसके मान, सम्मान रखने व सुख-दुख में पूरा सहभागी बनने का संकल्प लेता है, बल्कि अपनी बहन को उपहार स्वरूप कुछ न कुछ भेंट करता है। ऐसे में बहनों को उपहार देने के लिए शनिवार को ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
खुला रहेगा बाजार, व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद
रक्षाबंधन पर्व की महत्ता व उल्लास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि न सिर्फ बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखने को मिली, बल्कि घरों में भी खासी तैयारी की गई है। कहीं भाई अपनी बहन के ससुराल जाकर राखी बंधवाने के लिए तैयारी करते रहे तो कहीं बहनें अपने भाई के घर पहुंचकर राधी बांधने की रस्म को पूरा करने के लिए तैयारी में दिखीं। इसके चलते घरों में भी उल्लास का माहौल शनिवार को ही छा गया। पर्व के मौके पर घरों में पूड़ी पकवान बनाने को लेकर भी तैयारियां की गई हैं। रविवार को भी दुकानें खुली रहेंगी। ऐसे में दुकानदारों को पूरी उम्मीद है कि अच्छी बिक्री होगी। मिष्ठान विक्रेताओं को भी लंबे अरसे बाद अच्छे व्यापार की आशा है। ऐसे में व्यापारी वर्ग भी रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साहित है।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े प्रबंध
रक्षाबंधन पर्व को लेकर सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देशित गया है। सभी चौक, चौराहों व अन्य स्थानों पर पुलिस टीम मौजूद रहेगी। साथ ही मोबाइल रेसर टीम व डायल 112 की टीम भी सक्रिय रहेगी। पुलिस टीम द्वारा पूरी चौकसी बरती जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
- संजय कुमार राय, एएसपी