फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today 4,940 candidates will appear for Navodaya entrance exam at 16 centers

Ambedkar Nagar News: आज 16 केंद्रों पर नवोदय प्रवेश परीक्षा देंगे 4,940 अभ्यर्थी

Fri, 17 Jan 2025 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Jan 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Today 4,940 candidates will appear for Navodaya entrance exam at 16 centers
अंबेडकरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा होगी। इसके लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4,940 बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

नवोदय में प्रवेश के लिए 4,940 बच्चों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, जो दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। दो घंटे में बच्चों को वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसके लिए हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक सेंट्रल लेवल ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है, जो नवोदय विद्यालय के शिक्षक हैं। हर केंद्र के प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों की निगरानी में लगाई गई है। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सिटिंग प्लान व अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य नवोदय एनएन त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे पहले हो जाएगा। केंद्रों पर ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed