फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today 11,856 candidates will appear in the main examination of UPSSSC at 26 centers

Ambedkar Nagar News: आज 26 केंद्रों पर यूपीएसएसएससी की मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे 11,856 अभ्यर्थी

Sat, 28 Jun 2025 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Today 11,856 candidates will appear in the main examination of UPSSSC at 26 centers
. यूपीएसएसएससी की रविवार को होने वाली परीक्षा की तैयारियों की बैठक में मौजूद संबं​धित अ​धिकारी।
अंबेडकरनगर। जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर तीन की मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार आयोग के सदस्य सुभाष सिंह बघेल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर तीन के 5512 पदों के लिए रविवार को जिले के 26 केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। शुचिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर एक-एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के अलावा केंद्र व्यवस्थापकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

आयोग के सदस्य ने सभी मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर लें। केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क कर समस्त कार्य प्रणाली/ गतिविधियों से भली भांति अवगत होने का भी निर्देश दिया। कहा यदि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो तत्काल जिला प्रशासन को सूचना दें। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों को आयोग के निर्देशानुसार जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए। जिन वस्तुओं पर प्रतिबंध है, उसका इस्तेमाल केंद्र पर कतई न किया जाए। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, एसडीएम डॉ. शशिशेखर, समन्वयी प्रेक्षक संतोष कुमार के अलावा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
सदस्य ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए। जिला मुख्यालय तथा आयोग मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर परीक्षा से संबंधित भ्रामक या अपुष्ट खबरों पर कड़ी नजर रखी जाए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने और नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के लिए एलआईयू को सक्रिय रखा जाए। परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए परिवहन, रेलवे व ट्रैफिक की व्यवस्थाएं सुनिश्चत की जाएं। अभ्यर्थियों की बॉयोमेट्रिक कैप्चरिंग अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed