{"_id":"632f4c16e42b250c00488de9","slug":"tips-to-keep-children-s-health-better-ambedkar-nagar-news-lko649927447","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रखने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर रखने के दिए टिप्स
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्वस्थ बालक व बालिका प्रतिस्पर्धा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बसखारी परिसर में मुख्य सेविका बीना ओझा के नेतृत्व में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बालक व बालिकाओं के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के टिप्स भी दिए गए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नायला परवीन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बालक व बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई। मुख्य सेविका ने बताया कि सरकार समय-समय पर बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण, अनुपूरक पोषाहार, कीड़े की दवा के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रही है। इसका लाभ भी बच्चों, महिलाओं व बालिकाओं को मिल रहा है। कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लंबाई व वजन समय-समय पर नापा जा रहा है।
मुख्य सेविका ने अभिभावकों से आह्वान किया कि सभी लोग अपने बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण करवाते रहें। कहा कि शिशुओं को छह माह तक सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं। इसके बाद ऊपरी आहार देना चाहिए। इस नियम को अपनाने से बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इससे उसमें बीमारियाें का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।