{"_id":"60df50228ebc3e9eb1286e46","slug":"tight-security-arrangements-will-be-made-during-elections-ambedkar-nagar-news-lko585189394","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के दौरान सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के दौरान सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कलेक्ट्रेट के सामने से होकर अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सिविल पुलिस के साथ ही 2 प्लाटून पीएसी के जवान भी तैनात भी रहेंगे। मतदान की पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच होगी, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से भी वीडियोग्राफी होगी। अनावश्यक प्रवेश पूरी तरह कलेक्ट्रेट में प्रतिबंधित रहेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान और इसके तुरंत बाद परिणाम की घोषणा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध किए हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी स्वयं मौजूद रहेंगे, जबकि एडीएम डॉ. पंकज वर्मा और एएसपी संजय राय सुरक्षा व अन्य व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा संभालेंगे। कलेक्ट्रेट से लेकर आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4 सीओ और अकबरपुर कोतवाल के अलावा 13 थानाध्यक्ष की ड्यूटी लगाई गई है। वे 150 सिपाहियों के साथ अलग क्षेत्र में कमान संभालेंगे। इसके अलावा 2 प्लाटून पीएसी के जवान भी तैनात किए जाएंगे, जो आपात स्थिति से बखूबी निपट सकेंगे। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी अलग से लगाई गई है।
इन सबके साथ कलेक्ट्रेट के सामने से टांडा मार्ग पर सामान्य आवागमन ठप रहेगा। इसके लिए पटेलनगर तिराहे से वाहनों को मोड़ दिया जाएगा। दूसरी तरफ कटरिया याकूबपुर से वाहनों को कलेक्ट्रेट की तरफ नहीं बढ़ने दिया जाएगा। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने वीडियोग्राफी के भी पर्याप्त इंतजाम किए हैं। उधर, डीएम सैमुअल पॉल एन और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एडीएम डॉ. पंकज वर्मा और एएसपी संजय राय के साथ शुक्रवार को तैयारियों का स्थलीय जायजा लिया। अधिकारियों ने जरूरी रिहर्सल भी कराए। डीएम और एसपी ने कहा कि आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन हो। कोई भी गड़बड़ी का प्रयास करे तो उससे सख्ती से निपटे।