{"_id":"5a20df6967c574dd317b90122c84cf7f","slug":"three-young-men-injured-in-tripling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग में तीन युवक घायल, एक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग में तीन युवक घायल, एक गंभीर
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
सम्मनपुर थानान्तर्गत रामनगर नरसिंहपुर निवासी विक्रम (25) पुत्र संतोष, धर्मेंद्र (26) पुत्र फूलचंद्र व मुकेश (30) पुत्र दयाराम एक ही बाइक से बुधवार देर शाम अकबरपुर से घर जा रहे थे। कुर्कीबाजार के निकट हुई दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है। इसके अलावा अकबरपुर क्षेत्र में दांदूपुर निवासी कन्हैया (60) बुधवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। फैजाबाद में गोसाईगंज निवासी रामाशीष (30) पुत्र बाबूराम बुधवार शाम अकबरपुर आते समय यादवनगर तिराहे के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
अकबरपुर क्षेत्र में शहजादपुर निवासी पंकज (20) पुत्र हृदय नरायन पुराने तहसील तिराहे के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना क्षेत्र में अहेथिया किशुनीपुर निवासी कन्हैयालाल (65) बुधवार शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन