{"_id":"57cc60b54f1c1baa30317526","slug":"three-villagers-bitten-by-snake-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्रामीण सर्पदंश के शिकार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्रामीण सर्पदंश के शिकार, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रिटायर फौजी इंद्र सिंह को साल में तीन से चार बार सर्पदंश की पीड़ा झेलनी पड़ती थी। यह सिलसिला 1991 से शुरू हुआ और 2010 तक चला। वर्ष 1991 में पहली बार इंद्रसिंह को ड्यूटी के दौरान सांप ने डसा। इसके बाद यूपी, पुंछ, राजौरी और किन्नौर समेत कई जगहों पर ड्यूटी के दौरान उन्हें सर्प दंश झेलना पड़ा। मगर हर बार इंद्रसिंह की जान बचती रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासिनी संगीता (40) पत्नी कालीप्रसाद रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत कटघरवा गांव निवासी रामसुभावन (40) पुत्र बखौली को रविवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे सीएचसी कटेहरी ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, बेवाना थाना अंतर्गत अशरफाबाद गांव निवासी सैनी यादव (25) पुत्र राजेंद्र रविवार सुबह उस समय सर्पदंश का शिकार हो गया जब वह खेत की तरफ जा रहा था। परिवारीजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन