फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   three swiper sallery cut

निरीक्षण में नदारद मिले तीन सफाईकर्मी, कटा वेतन

Mon, 30 Dec 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
three swiper sallery cut
अंबेडकरनगर। एसडीएम आलापुर भरतलाल सरोज ने सोमवार को पशु आश्रय स्थल तेंदुआईखुर्द का निरीक्षण किया। सफाई के लिए तैनात पांच सफाई कर्मियों में से तीन कर्मी बगैर उचित कारण बताए अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए अनुपस्थित तीनों कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम भरतलाल सरोज ने सोमवार को पशुधन प्रसार अधिकारी विवेक सिंह के साथ पशु आश्रय स्थल तेंदुआईखुर्द का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात पांच सफाई कर्मियों में से तीन सफाई कर्मी छोटेलाल, धनीराम व शिवकुमार बगैर कोई उचित कारण बताए अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए तीनों सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश। एसडीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को अपने दायित्वों का निर्वाह जिम्मेदारीपूर्वक करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने पशु के चारे की उपलब्धता तथा ठंड से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने कहा कि पशुओं को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं तथा पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए नियमित जांच भी की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आनी चाहिए। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पशु आश्रय स्थल के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed