फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three robberies in one hour

Ambedkar Nagar News: एक घंटे में तीन लूट की वारदात

Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three robberies in one hour
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बदमाशों ने शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। एक घंटे के अंदर हुई वारदात के दौरान एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल भी कर दिया। बदमाशों ने संबंधित लोगों से मोबाइल व नकदी लूट ली और फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने एक पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जबकि दो अन्य पीड़ितों से मिली तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव निवासी हर्ष पांडेय (21) शनिवार शाम सात बजे करीब अयोध्या से बस द्वारा पदुमपुर पहुंचा। वहां से पैदल ही घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गांव के मोड़ के निकट दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीटकर उसकी जेब में रखे एक हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। हर्ष ने जब विरोध किया तो उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इसके लगभग आधे घंटे बाद ही इटौरी खुर्द निवासी सूरज अपने भांजे के साथ देवरिया बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच इटौरा के निकट दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनके मोबाइल छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कम्हरिया निवासी रिंकू ई रिक्शा चालक है। शनिवार देर शाम वह गांव के निकट खड़ा था। इसी बीच वहां चार युवक पहुंचे और उसका ई रिक्शा बुक कर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के ओवरब्रिज के नीचे ले गए। वहां उसे रोककर उससे चाकू दिखाकर मोबाइल व पांच सौ रुपये छीन लिए। दोनों पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ विजय तिवारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed