{"_id":"575afcba4f1c1bca389c687e","slug":"three-people-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना अंतर्गत जाफरगंज बाजार निवासी सत्यभान (27) पुत्र विपत्ति गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर आते समय मरैला मिल के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदापुर बाजार निवासी लालबहादुर (32) पुत्र गिरिजाशंकर गुरुवार देर शाम बाइक से सममनपुर से घर से जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत अरियाबाजार निवासिनी रेखा (35) पत्नी बृजेश शुक्रवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन