फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three ministers of the state government will come today

Ambedkar Nagar News: आज आएंगे प्रदेश सरकार के तीन मंत्री

Wed, 24 Jul 2024 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Three ministers of the state government will come today
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव की तैयारियों को धार देने प्रदेश सरकार के तीन मंत्री बृहस्पतिवार को यहां पहुंच रहे हैं। इनमें जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा कैबिनेट मंत्री संजय निषाद व दयाशंकर मिश्र दयालु शामिल हैं। इन तीनों मंत्रियों को कटेहरी विधानसभा उपचुनाव का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मंत्रियों का समूह बृहस्पतिवार दोपहर कटेहरी के देव इंद्रावती महाविद्यालय पहुंचेगा। जहां विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली वृहद बैठक को तीनों मंत्री संबोधित करेंगे। इस बैठक में प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उनके द्वारा भी कार्यकर्ताओं का जरूरी मार्गदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने इसे देखते हुए बुधवार को जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को इसमें भागीदारी करना है। जिससे जिम्मेदारी के अनुरूप पार्टी के लक्ष्य को आसान बनाया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed