फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three lakh people lost their electricity due to storm

आंधी से गुल रही तीन लाख लोगों की बिजली

Sun, 22 May 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three lakh people lost their electricity due to storm
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय व विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार देर रात आई आंधी ने बिजली गुल कर दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लौटने में 12 घंटे से अधिक लग गए। कुछ उपकेंद्रों पर सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो गई तो कई उपकेंद्र ऐसे रहे जहां रविवार को दोपहर दो बजे तक उपभोक्ता बिजली आने का इंतजार करते रहे। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लगभग तीन लाख लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी व मच्छरों के प्रकोप के बीच रात गुजारने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब ढाई बजे आई आंधी से जिले के अधिकांश क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई। उपभोक्ताओं को लगा कि आंधी थमने के बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। किसी तरह रात तो बीत गई, लेकिन सुबह होने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रविवार को दोपहर दो बजे तक अशरफपुर बरवां, कटेहरी, सेनपुर, महरुआ व अकबरपुर सहित कई अन्य उपकेंद्रों की बिजली छह से 12 घंटे तक तक बाधित रही। इससे पेयजल आपूर्ति का सबसे ज्यादा संकट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

इन उपकेंद्रों पर घंटों बाधित रही बिजली
अशरफपुर बरवां उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आंधी के चलते रात करीब ढाई बजे बाधित हुई। रविवार को करीब ढाई बजे कुछ देर के लिए सप्लाई हुई। इसके बाद दोबारा बाधित हो गई। उपकेंद्र के अवर अभियंता रामअचल गुप्त ने बताया कि रात में आंधी से दानी मिश्र का पूरा के पास डाल गिरने से विद्युत तार टूट गया था। इससे लगभग 35 हजार आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सेनपुर उपकेंद्र से रात करीब ढाई बजे बिजली गुल गई और दोपहर करीब तीन बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। इससे करीब 40 हजार लोगों को परेशानी हुई। उपभोक्ता योगेंद्र सिंह, संग्राम, प्रहलाद ने बिजली की बदहाली पर नाराजगी जतायी। कटेहरी उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। यहां भी रात में बाधित हुई आपूर्ति दोपहर बाद तक तक बहाल नहीं हो सकी थी। इससे 40 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महरुआ उपकेंद्र के उपभोक्ता भी बदहाल बिजली से परेशान रहे। उपभोक्ताओं के मुताबिक रात करीब बाधित हुई बिजली दोपहर बाद बहाल तो हुई, लेकिन कटौती का दौर जारी रहा। इस उपकेंद्र से भी करीब 45 हजार की आबादी जुड़ी हुई है। अकबरपुर, वैरमपुर बरवां, टांडा, जलालपुर व बसखारी आदि क्षेत्रों के उपकेंद्रों की भी बत्ती छह घंटे से अधिक समय तक गुल रही। इससे डेढ़ लाख से अधिक आबादी को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार टूटने से आई समस्या
जिन क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हुई थी उनमें से अधिकांश इलाकों में आपूर्ति बहाल हो चुकी है। तेज हवाओं के चलते डाल टूटने आदि के चलते तार क्षतिग्रस्त हुए थे। इसके चलते आपूर्ति में व्यवधान हुआ। शाम तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
-वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed