फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three killed, seven injured in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में तीन की मौत, सात घायल

Sun, 20 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 20 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three killed, seven injured in road accidents
राजेसुल्तानपुर के चोरमरा बाजार के निकट तीन बाइकों को टक्कर मारने के बाद पलटी कार। -संवाद
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक मासूम बालिका समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसों की सूचना लगते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने सभी हादसों पर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के चोरमरा बाजार के पास शनिवार की दोपहर जहांगीरगंज के फतेहपुर निवासी सुयश मौर्य (34) की कार अनियंत्रित होकर एक-एक कर तीन बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में बाइक सवार आजमगढ़ के बुढ़नपुर निवासी विजेंद्र (34), आजमगढ़ के सेरवा गांव के हीरालाल और राजेसुल्तानपुर के सिरसिया जमुनीपुर के राम बचन यादव (65) उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर से पोती ओजस्विनी (6) को लेकर लौट रहे ठेगीप्रतापुर निवासी वीरेंद्र मिश्रा भी कार की चपेट में आ गए। दुर्घटना में ओजस्विनी के सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र मिश्रा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कार चालक सुयश मौर्य भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां से सभी लोगों को आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है।

अहिरौली के खोरिया सारंगपुर के मनदीप के घर शुक्रवार को कथा के बाद भंडारा चल रहा था। रात 8.30 बजे मनदीप सम्मनपुर के रोशनगढ़ निवासी अपने ममेरे भाई अंकित के साथ कटेहरी बाजार में बाइक से दोना-पत्तल लेने आए थे। बाइक अंकित चला रहे थे। पीछे मनदीप बैठे थे। वापस आते समय तिवारीपुर के निकट उत्तम ढाबा के पास अकबरपुर से अयोध्या की तरफ जा रही ट्रेलर की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


गोरखपुर के बेलघाट निवासी अंकित यादव (25) अपने दोस्त हरिओम शरण सिंह (22) के साथ सुल्तानपुर शादी में गए थे। कार अंकित चला रहे थे। शनिवार सुबह छह बजे के करीब कटका के सेमरा गांव के निकट अचानक झपकी आने से अनियंत्रित कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि बिजली का खंभा टूट गया। इसके बाद कार पलटते हुए दुकानदार सौरभ के टीन शेड में लगे लोहे के एंगल से टकराकर रुक गई। ग्रामीण दौड़ लगाकर घटना स्थल पर पहुंचे। सभी को बाहर निकाला गया। इसके बाद सीएचसी जलालपुर भेज दिया गया। वहां से परिजन अपने साथ लेकर गोरखपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed