{"_id":"59553e4e4f1c1b5b6f8b4633","slug":"three-injured-in-road-accidents-one-is-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
टांडा कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर निवासी अमित गुप्त (32) पुत्र हरिओम गुरुवार दोपहर बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर के निकट बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र के रामपुर लोहरा निवासी जितेन्द्र (25) पुत्र रामकुबेर मंशापुर के निकट मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापुर निवासी अब्दुल (28) पुत्र सरफराज रामपुर कलां के निकट पिकअप से साइड लगने के चलते घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन