{"_id":"5424f5c25c1b036e5d5758150c87e0ff","slug":"three-injured-in-accidents-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में तीन घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बेवाना थाना क्षेत्र गौरा गांव निवासी रामचरित्र (80) पुत्र रामबली सोमवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भीटी थाना अन्तर्गत आशाजीतपुर गांव निवासी ओमकुमार (20 पुत्र पंचू रविवार देर शाम बाइक से भीटी जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मालीपुर क्षेत्र के आसद मालीपुर बाजार निवासी मोहित (19) पुत्र लक्ष्मण सोमवार सुबह बाजार के निकट बाइक से जाते समय पिकप की टक्कर लगने से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन