{"_id":"1094df660c490922dc81ca9cabd5edd1","slug":"three-hours-and-increased-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे और बढ़ी विद्युत कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे और बढ़ी विद्युत कटौती
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी की दस्तक के साथ ही जिले की विद्युत आपूर्ति बेपटरी होने लगी है। जिला मुख्यालय को जहां 18 घंटे विद्युत आपूर्ति होती थी, वहीं बीते पांच दिन से तीन घंटे की कटौती करते हुए 15 घंटे ही बिजली उपभोक्ताओं को मिल रही है। इसमें भी बार-बार की ट्रिपिंग होती है।
बेपटरी होती विद्युत आपूर्ति से उपभोक्ताओं में नाराजगी व्याप्त है। उनका कहना है कि जर्जर हो चुके उपकरणों व तारों को न बदलने एवं ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर विद्युत आपूर्ति में समुचित सुधार नहीं हुआ, तो अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है, अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित समस्या भी बढ़ती जा रही है। न सिर्फ दिन व रात में अतिरिक्त विद्युत कटौती की जा रही है, बल्कि जो बिजली उपभोक्ताओं को मिल भी रही है, उसमें लो वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। दरअसल लंबे समय से जर्जर हो चुके उपकरणों एवं ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाए जाने की मांग उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही है, लेकिन इस तरफ पावर कॉरपोरेशन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
नतीजा ये कि इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर पावर कॉरपोरेशन अधिकारियों की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते दिनों जहां अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 18 घंटे बिजली मिलती थी, वहीं बीते पांच दिन से रोस्टर में बदलाव कर महज 15 घंटे ही बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। अभी गर्मी ठीक से शुरू भी नहीं हुई, इसके बाद भी तीन घंटे की कटौती से आने वाले दिनों में और भी बदतर विद्युत आपूर्ति होने के संकेत उपभोक्ताओं को मिलने लगे हैं।
अकबरपुर के उपभोक्ता रवीश कुमार व संजय तिवारी ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन अधिकारी व कर्मचारी उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर नहीं हैं। न तो जर्जर हो चुके उपकरण बदले जा रहे हैं और न ही तार। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा व रेहान जैदी ने कहा कि गर्मी की आहट से ही तीन घंटे की कटौती शुरू कर दी गई है। गर्मी में तो दस घंटे बिजली मिलना भी दूभर हो जाएगा। चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह में सुचारु बिजली नहीं उपलब्ध कराई गई, तो अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।
उधर, अधिशाषी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि जो बिजली मुख्यालय से मिल रही है, उसे रोस्टर के अनुसार वितरित किया जा रहा है। अकबरपुर नगर में जर्जर तारों को बदलने का काम किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे पूरा कर लिया जाएगा।