{"_id":"62bc8a075d7a8d1efe0d186d","slug":"three-hostels-ready-in-ggic-ambedkar-nagar-news-lko6374131151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी में तीन छात्रावास बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी में तीन छात्रावास बनकर तैयार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में बनकर तैयार यह राजकीय गर्ल्स छात्रावास-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के टांडा, आलापुर व भीटी जीजीआईसी में एक करोड़ 70 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनकर तैयार छात्रावास का लाभ शीघ्र ही छात्राओं को मिलेगा। 100-100 बेड वाले छात्रावास का प्रारंभिक दौर में 50-50 बेड का संचालन होगा। इसके लिए जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए बने संबंधित छात्रावास में रहने के लिए छात्राओं के पंजीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को बेहतर शिक्षा हासिल करने व उनके रहने की समस्या को दूर करने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करीमपट्टी टांडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीटी में 100-100 बेड के छात्रावास के निर्माण को शासन ने बीते वर्ष हरी झंडी प्रदान की थी। एक करोड़ 70 लाख 25 हजार रुपये की लागत से निमित होने वाले छात्रावास के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी। बीते दिनों ही तीनों छात्रावास का निर्माण पूरा होने के बाद उसे डीआईओएस कार्यालय को हैंडओवर कर दिया गया। प्रत्येक छात्रावास में 26-26 कक्ष बनाए गए। छात्रावास के निर्माण से संबंधित क्षेत्र की उन छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई, जो आर्थिक समस्या के चलते बेहतर शिक्षा हासिल करने से वंचित हो रही थीं।
इस बीच अब इन तीनों छात्रावासों का संचालन शीघ्र ही प्रारंभ करने की तैयारी डीआईओएस कार्यालय ने प्रारंभ कर दी है। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि वैसे तो प्रत्येक छात्रावास की क्षमता 100-100 बेड की है, लेकिन शुरुआती दौर में 50-50 बेड का ही संचालन प्रारंभ किया जाएगा। बताया कि इसके लिए आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया गया है। बताया कि टांडा में 40, भीटी में 16 व आलापुर में 14 छात्राओं का पंजीकरण किया जा चुका है। छात्राओं की संख्या 50-50 करने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। डीआईओएस ने कहा कि हॉस्टल में अभी वार्डेन की तैनाती नहीं की गई है। ऐसे में इसकी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य निभाएंगे।