{"_id":"9ac07a57ed516aac40371a98bb4c6a68","slug":"three-friends-immersed-in-sarayu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में नहाने गए तीन दोस्त डूबे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में नहाने गए तीन दोस्त डूबे
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डालकर नदी में डूबे दोस्तों की
विज्ञापन
तलाश शुरू की, मगर कड़ी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। पुलिस की मानें
तो देर शाम तक नदी का एक किलोमीटर का हिस्सा खंगाला गया है। रात होने की वजह से खोजबीन रोक दी गई है।
टांडा कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला कस्बा पश्चिम निवासी नीरज गुप्ता (20) पुत्र पप्पू, रोहित मौर्या (18) पुत्र जानकी व नीरज चौहान (15) पुत्र बहादुर तीनों दोस्त हैं। रविवार दोपहर से पहले तीनों एक साथ घर से निकले। वे नगर स्थित सरयू नदी के हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित घाट पर पहुंचे और सरयू नदी में नहाने लगे।
नहाने के दौरान नीरज चौहान का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। नीरज को डूबता देख अन्य दोनों नीरज गुप्ता व रोहित उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। उसे बचाने के चक्कर में वह दोनों भी नदी के पानी के बहाव की चपेट में आ गए और डूबते चले गए।
घाट से कुछ दूरी पर मौजूद लोगों ने तीनों को डूबते देखा, तो उन्होंने गुहार मचा दी। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। जानकारी परिवारीजनों को हुई, तो उनके साथ बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने कपड़े व चप्पल के आधार पर अपने अपने पुत्रों की पहचान की।
विज्ञापन
घटना की जानकारी प्रशासन को हुई, तो टांडा व अलीगंज एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सीओ राघवेंद्र मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने तीनों की तलाश शुरू कर दी। टांडा विधायक अजीमुलहक पहलवान ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
घंटों तक चली तलाशी के बावजूद देर शाम तक तीनों का कुछ पता नहीं चल सका। उधर, किसी अनहोनी की आशंका में परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पप्पू गुप्ता ने बताया कि यदि उन्हें पता होता कि उनका पुत्र अपने साथियों के साथ सरयू नदी में नहाने जा रहा है, तो वह उसे वहां जाने ही न देते।
इस बीच वरिष्ठ बसपा नेता विशाल वर्मा, भाजपा नेता श्यामबाबू, सभासद आशुतोष सहित कई अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और परिवारीजनों को ढांढस बधाया।