फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three doctors found missing from CHC, salaries cut

Ambedkar Nagar News: सीएचसी से नदारद मिले तीन चिकित्सक, कटा वेतन

Wed, 01 May 2024 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Three doctors found missing from CHC, salaries cut
अंबेडकरनगर। सीएचसी टांडा में बुधवार को सवा एक घंटे बाद तक तीन चिकित्सक और तीन कर्मचारी नदारद मिले। अपर सीएमओ ने इस पर इन सभी का एक दिन का वेतन काट दिया। एक हेल्थ सेंटर पर गैर हाजिर मिली सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और एएनएम का भी वेतन काटा गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए बुधवार को अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ निरीक्षण पर निकले। वे सुबह 9.45 पर सद्दरपुर हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचे, वहां ताला लटक रहा था। सीएचओ प्रतिभा और एएनएम सीमा वर्मा नदारद थीं। दोनों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

वहां से निकल कर अपर सीएमओ 10.18 मिनट पर सीएचसी टांडा पहुंचे। वहां सुबह 9 बजे से अस्पताल खुलने के बाद भी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप चौधरी व डॉ. आर के यादव, सर्जन डॉ. वसी अब्बास रिजवी, चीफ फार्मासिस्ट रमेश चंद्र और हेल्थ सुपरवाइजर जय प्रकाश नदारद थे। इस लापरवाही पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए इन सभी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सीएमओ के पहुंचने पर आए संविदा कर्मी राजेश जायसवाल और यासमीन निहाल को कड़ी फटकार लगाई। भविष्य में समय से न आने पर सेवा से हटाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed