फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   three died in electric shock

बिजली गिरने से कोटेदार समेत तीन की मौत

Thu, 25 Jun 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
three died in electric shock
अंबेडकरनगर। बारिश के बीच बिजली गिरने से गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों व एक महिला की मौत हो गई। जबकि जलालपुर थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहा एक युवक बिजली गिरने से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार दोपहर एकाएक मूसलधार बारिश शुरू हो गई। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत गोहन्ना गांव में राजेश विश्वकर्मा (32) अपने टिन शेड के नीचे बैठा था। इसी बीच बिजली गिरने से वह चपेट में आकर झुलस गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहरपुर गांव निवासी इसरावती देवी (50) गुरुवार दोपहर धान की रोपाई कर रही थी। इसी बीच बिजली गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत अमरौला रामपुर रामपट्टी गांव निवासी गिरधारीलाल यादव (40) खेत में भैंस चरा रहा था। इसी बीच गिरी बिजली की चपेट में आकर वह झुलस गया। घरवाले उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर कोतवाली अंतर्गत गणेसर मंगुराडिला निवासी कोटेदार हीरालाल (35) पर धान की रोपाई करते समय बिजली गिर गई और वह झुलस गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्त व्यस्त हुआ आम जनजीवन
बारिश के चलते न सिर्फ अकबरपुर नगर, बल्कि जिले के अन्य कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। अकबरपुर नगर में अकबरपुर अयोध्या मार्ग, सब्जी मण्डी, कृषि भवन के निकट, बस स्टेशन क्षेत्र में जहां जलभराव हो गया, वहीं जलालपुर, भीटी, उतरेथू, आलापुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में भी जगह जगह सड़कों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed