फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three days left, duty not provided to room inspectors

तीन दिन शेष, कक्ष निरीक्षकों को नहीं उपलब्ध कराई गई ड्यूटी

Sun, 20 Mar 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three days left, duty not provided to room inspectors
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। 24 मार्च से आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर असमंजस का माहौल बना हुआ है। परीक्षा शुरू होने में मात्र 3 दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। यही नहीं विभाग की ओर से केंद्रों पर तैनात किए गए स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक के लिए भी स्थिति अभी असमंजस की देखी जा रही है। कई नामित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ओर से ड्यूटी की सूचना अब तक न मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

इस बार सॉफ्टवेयर से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। बाहरी कक्ष निरीक्षक की तैनाती सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जानी है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में अभी तक परीक्षा केंद्रों पर किसी की भी ड्यूटी उपलब्ध नहीं हो पाई है। यही नहीं कक्ष निरीक्षकों के अलावा केंद्र पर कार्य करने वाले अनुचर व अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का ड्यूटी कार्ड बनाए जाने की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में परीक्षा केंद्रों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का परिचय पत्र कहां से निर्गत होगा, इसकी भी जानकारी किसी के पास नहीं है। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भी असमंजस की स्थिति में दिख रहा है।
विज्ञापन

परीक्षा को मात्र 3 दिन बचे होने के बावजूद भी अभी तक केंद्रों पर परीक्षा प्रश्नपत्रों को नहीं पहुंचाया जा सका है। इसके चलते परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों के प्रबंधन में भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है। वे सभी अधिकारियों को फोन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई समुचित जवाब नहीं मिल पा रहा है। उधर, डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र का कहना है कि अवकाश के चलते विलंब हुआ है। एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। इस बार परीक्षा के दौरान जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ड्यूटी पर होंगे, उनके लिए विद्यालय प्रबंधन परिचय पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed