फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three COs will investigate police negligence

पुलिस लापरवाही की जांच करेंगे तीन सीओ

Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three COs will investigate police negligence
अंबेडकरनगर। रात्रिकालीन सुरक्षा में खामी उजागर होने की जांच टांडा, अकबरपुर व जलालपुर सीओ को सौंपकर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की गई है। एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा है कि सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट रविवार सुबह तक एएसपी को सौंप दी जाए।
विज्ञापन

एएसपी उन सभी बिंदुओं पर अपनी संस्तुति के साथ आख्या रविवार शाम तक उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद जिम्मेदारों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। एसपी ने कहा कि प्रमुख मार्गों व बाजारों में हर हाल में पुलिस गश्त तय की जाएगी। कोई भी चूक इसमें स्वीकार्य नहीं होगी।
विज्ञापन

रात में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग थानों की पुलिस की बड़ी लापरवाही गुरुवार को उजागर हुई थी। अकबरपुर नगर से रात साढ़े 11 बजे टीम ने रात्रि गश्त व्यवस्था की हकीकत परखनी शुरू की तो सम्मनपुर, जलालपुर, कटका, मालीपुर, बसखारी थाना क्षेत्रों में लापरवाही देखने को मिली। न सिर्फ प्रमुख मार्गों वरन नेशनल हाईवे पर डायल 112 व थानों की पुलिस टीम की चौकसी देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख कस्बों में तो पुलिस चौकस थी, लेकिन तमाम महत्वपूर्ण बाजारों, संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी से नदारद थी। पुलिस गश्त व्यवस्था लगभग पूरी तरह ध्वस्त थी। शहजादपुर व कस्बा पुलिस चौकी में तो दरवाजा बंद कर पुलिसकर्मी सो रहे थे। सम्मनपुर थाने की सैदापुर चौकी का भी यही हाल था। शनिवार को अमर उजाला में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर लापरवाही की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। एसपी ने क्षेत्र के संबंधित सीओ को जांच सौंप दी।

पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त रवैया अपनाए जाने पर माना जा रहा है कि रविवार शाम तक पूरी रिपोर्ट प्राप्त होते ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय कर दी जाएगी। इसके साथ ही जरूरी हिदायत व नए सिरे से गश्त को लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed