फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three block chiefs who won unopposed got certificate

निर्विरोध जीते तीन ब्लॉक प्रमुखों को मिला प्रमाणपत्र

Sat, 10 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three block chiefs who won unopposed got certificate
अंबेडकरनगर। ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध विजयी हुए नव निर्वाचित प्रमुखों को शनिवार को संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए गए। प्रमाणपत्र मिलने के साथ ही संबंधित ब्लॉक प्रमुख के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनमें जश्न जैसा माहौल हो गया। एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। साथ ही मिष्ठान का भी वितरण हुआ।
विज्ञापन

कटेहरी, भीटी व भियांव विकास खंड से ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद कटेहरी से अनिल उर्फ मौसम वर्मा, भीटी से निर्मला सिंह व भियांव विकास खंड से गौरव सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। इससे शुक्रवार को ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। इस बीच शनिवार को निर्विरोध घोषित प्रत्याशियों को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमाणपत्र दिए गए। प्रमाणपत्र मिलने के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कटेहरी ब्लॉक प्रमुख मौसम वर्मा ने जीत का श्रेय समर्थकों को देते हुए कहा कि उनके प्यार ने ही उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। बड़ों के आशीर्वाद से ही उन्हें जीत हासिल हुई है। निर्मला सिंह ने प्रमाणपत्र लेने के बाद विक्टरी का निशान बनाते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को और भी बढ़ावा मिलेगा। भियांव के ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि युवाओं की कड़ी मेहनत से ही उन्हें जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed