{"_id":"37e09ec244d88656d20232285d146b10","slug":"three-bitten-by-snake-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन को सांप ने डसा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर थाना अंतर्गत खानपुरशाह सुलेमपुर गांव निवासी रामवचन की पत्नी किसमत्ता देवी (47) बुधवार देर सायं खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। इसी थाना अंतर्गत चंदैनी गांव निवासी सुनील (32) पुत्र मातादीन को गुरुवार सुबह खेत में सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किसमत्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत कटरिया गांव निवासी विनीत कुमार की चार वर्षीय पुत्री शशि गुरुवार सुबह घर के सामने खेल रही थी। तभी उसे सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने शशि को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य हो गई।
विज्ञापन