{"_id":"5f6246c18ebc3e1f88123b5d","slug":"three-arrested-with-stolen-bike-sent-to-jail-ambedkar-nagar-news-lko5404877127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार रात जैतपुर पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। तीनों जैतपुर थाना क्षेत्र के सिंधीपुर गांव निवासी हैं।
एसपी के निर्देश पर जैतपुर एसओ राकेश कुमार गुप्त, एसआई कैलाश सिंह यादव, सिपाही कुलदीप सिंह, अभिषेक यादव, जितेंद्र यादव, धनंजय सिंह, ओमेंद्र पटेल, संदीप यादव व प्रदीप कुमार दल-बल के साथ रात में चेकिंग अभियान चला रहे थे। अचलनगर के पास पुलिस टीम ने बाइक से आ रहे तीन संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ करने की कोशिश की तो सभी भागने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान शुभम तिवारी, अनूप शुक्ल व राहुल शुक्ल निवासीगण सिंधीपुर थाना जैतपुर के रूप में करायी। पूछताछ में पता चला कि उनके पास मौजूद बाइक चोरी की है। उनके पास बाइक का नंबर प्लेट भी बरामद हुआ। बाद में पुलिस टीम ने तीनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।