फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three accused of hanging dead body from tree in custody

हत्या कर शव पेड़ से लटकाने के तीन आरोपी हिरासत में

Wed, 21 Sep 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Three accused of hanging dead body from tree in custody
अंबेडकरनगर के नसीरपुर गांव में तैनात पुलिसकर्मी-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर (अंबेडकरनगर)। नसीरपुर गांव में युवक की नृशंस ढंग से की गई हत्या में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चहोड़ाघाट पर हुआ। सीओ व तहसीलदार के साथ करीब आधा दर्जन थानों की फोर्स मौजूद रही। शांतिपूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार हो जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नसीरपुर निवासी अरुण कुमार (40) की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। मंगलवार सुबह अरुण का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला था। उसके दोनों पैर मुड़े हुए थे और रस्सी बंधी थी। घटना से ग्रामीणों में इस तरह आक्रोश पनपा था कि डीएम व एसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा था। अरुण की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक किशोरी के परिवारीजन व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

देरशाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में बड़ी तादाद में एहतियातन पुलिस बल तैनात रही। इस बीच बुधवार सुबह सीओ रामबहादुर सिंह व तहसीलदार सुनील कुमार के अलावा आधा दर्जन थानों की पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को चहोड़ाघाट ले जाया गया। वहां कड़ी सुरक्षा के बीच परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उधर पुलिस ने मंगलवार देर रात ही छापा मार कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनसे घटना को लेकर पूछताछ की गई। एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed