फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   three accused of Demolition picked up

तोड़फोड़ के तीन आरोपी दबोचे

Fri, 04 Dec 2015 11:01 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उधर आरोपियों के घरों की महिलाओं ने पुलिस ने पर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 30 नवंबर की रात साढ़े सात बजे के करीब अहिरौली बाजार निवासी कलेशर (65) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। वृद्घ की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा अकबरपुर फैजाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया गया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की एक एंबुलेंस व परिवहन बस समेत थानाध्यक्ष अहिरौली के वाहन में तोड़ फोड़ करके क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने मामले में 13 नामजद व 25 अज्ञात के किळाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार रात अहिरौली में पुलिस ने छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नामजद आरोपी रमाशंकर, रामउजागिर, कृष्णकुमार को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। उधर गांव की महिलाओं ने छापेमारी के दौरान पुलिस पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया है। महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न करने पर कलक्ट्रेट पहुंचकर दो दिन बाद प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed