फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Thousands of people across 50 villages deprived of roadways bus service.

Ambedkar Nagar News: 50 गांवों के हजारों लोग रोडवेज बस सेवा से वंचित

Sat, 27 Jun 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people across 50 villages deprived of roadways bus service.
हंसवर। जिले का गठन होने के 15 साल साल बाद भी 50 गांवों की बसों से कनेक्टिविटी अब तक नहीं हो पाई। अकबरपुर डिपो की कोई बस नहीं चली है। गांवों के लोग आज भी रोडवेज बस सेवा के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें ज्यादातर बसखारी ब्लॉक के हंसवर, भूलेपुर, बरही, हरसमहार, हीरापुर, सोनहन, तिलकारपुर, नौरहनी रामपुर और सेमरा नसीरपुर जैसे गांव प्रभावित हैं। टांडा ब्लॉक में बेलदहा, मुबारकपुर, डुहिया और तिवारी चौराहा जैसे गांव भी रोडवेज बस सेवा से वंचित हैं। रामनगर के पिपरा, मूसेपुर, मकरही और दुमदुमा जैसे गांवों में भी पिछले कई सालों से रोडवेज बसें नहीं आई हैं। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने क्षेत्रीय लोागों की मांग पर जल्द ही चलाने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट-
क्षेत्रीय लोगों की मांग
फोटो-02
महंगा सफर, निजी बसों का किराया बना बोझ
नारायनपुर प्रीतमपुर निवासी शोएब अहमद ने बताया कि लखनऊ में रहने वाले अपने बच्चों से मिलने के लिए हर हफ्ते निजी बसों का महंगा किराया चुकाना पड़ रहा है। इससे परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
फोटो-03
शहरों तक पहुंचने में परेशानी
नसीराबाद निवासी विक्रम का कहना है कि रोडवेज बसों का संचालन नहीं होता है। यात्रियों को अयोध्या और लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण शहरों तक पहुंचने में परेशानी होती है। निजी बस संचालक इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed