फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Those who took money out of bank account fraudulently were caught

बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले पकड़े गए

Sat, 10 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Those who took money out of bank account fraudulently were caught
भीटी। धोखाधड़ी कर बैंक खाते से ग्राहकों का पैसा निकालने वाले गिरोह का भीटी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक जनसेवा केन्द्र संचालक समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 22 हजार रुपए, कंप्यूटर, बायोमीट्रिक मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। करीब एक सप्ताह पहले भीटी थाना क्षेत्र के बेेला निवासी गिरिजा देवी के खाते से साइबर अपराधियों ने 22 हजार 500 रुपए बैंक खाते से उड़ा दिए। जानकारी होने पर पीड़िता ने भीटी थाने में घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरु की।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस टीम ने बेला गांव में संचालित जनसेवा केन्द्र पर छाुपा मारा। पुलिस ने जनसेवा केन्द्र संचालक अर्जुन से कड़ाई से पूछताछ शुरु की तो बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में संचालक ने बताया कि वह दो अन्य लोगों के साथ मिलकर ग्राहक सेवा केन्द्र पर पैसा निकालने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं के अंगूठे की छाप से प्लास्टिक अंगूठा बनवा लेते थे।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से संबंधित उपभोक्ता के खाते से पैसा निकालने का काम करते थे। पुलिस टीम ने जनसेवा केन्द्र संचालक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर भीटी थाना क्षेत्र के परियाएं निवासी दिनेश व धर्मेंद्र प्रताप को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 22 हजार रुपये नकद, कंप्यूटर, बायोमीट्रिक मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया है। तीनों अभियुक्तों ने महिला के खाते से व एक अन्य व्यक्ति के खाते से पैसा निकालने की बात स्वीकार की। एसओ दयाशंकर मित्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed