फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Those responsible forgot to fill the pothole on Akbarpur-Ayodhya road

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर गड्ढा पाटना भूले जिम्मेदार

Sun, 15 Sep 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Those responsible forgot to fill the pothole on Akbarpur-Ayodhya road
अयोध्या मार्ग ​स्थित शीतला आश्रम के निकट हादसे को दावत देता गड्ढा।
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर के सभी वार्डों में रसोई गैस की पाइपलाइन डालने के लिए नामित संस्था के कर्मचारी नागरिक सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। सड़क की खोदाई कर पाइपलाइन डालने के बाद गड्ढे को बिना पाटे ही छोड़ दे रहे हैं। किसी प्रकार का सुरक्षा घेरा तक नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर जायसवाल मिष्ठान भंडार के निकट मुख्य सड़क के किनारे एक माह पूर्व रसोई गैस की पाइप डालने के लिए गड्ढे की खोदाई की गई थी। लंबा समय बीतने को है। इसके बाद भी हादसे को दावत दे रहे गड्ढे को पाटा नहीं जा सका है। अयोध्या से आजमगढ़ जाने का यह मुख्य मार्ग होने के कारण इस पर वाहनों का दिन-रात दबाव बना रहता है। शहर के यात्रियों का भी आवागमन इस सड़क पर प्रमुखता से होता है।
विज्ञापन

स्थानीय जावेद आलम, दिनेश कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व रात में एक बाइक चालक इसमें गिरकर चोटिल हो गया था। बृजेश कुमार यादव, गीता देवी कहा कि गैस पाइपलाइन बिछाए जाने से लोगोंं को सुविधा तो होगी, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान न दिया जाए। सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि मुख्य मार्ग पर गड्ढे की खोदाई के बाद उसके चोरों तरफ सुरक्षा घेरा तक नहीं बना है। इस कारण हादसे का खतरा बना रहता है। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि निजी गैस कंपनी के जिला प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि पाइपलाइन डालने के दौरान नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed