फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Third accused arrested for gang-rape of a minor.

Ambedkar Nagar News: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for gang-rape of a minor.
केदारनगर। इब्राहिमपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे तीसरे आरोपी आजाद आलम निवासी भारीडीहा घोसियाना को इब्राहिमपुर पुलिस ने मंगलवार रात बाराबंकी के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बीते 12 अगस्त को इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया था कि आठ अगस्त को उनकी 15 वर्षीयबेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की। अगले ही दिन, 13 अगस्त को पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सलीम और बसीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

किशोरी को ढूढ़ कर उसका मेडिकल परीक्षण व कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज किए गए। बयान के आधार पर मामला सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस तीसरे आरोपी आजाद आलम की तलाश में जुटी थी। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed