{"_id":"688f9cf05fff98ef5f0c360d","slug":"thieves-stole-jewellery-worth-rs-43-lakh-and-cash-worth-rs-980-lakh-from-a-jewellery-shop-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-139742-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सराफा दुकान से चोरों ने 43 लाख के जेवरात व 9.80 लाख नकद उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सराफा दुकान से चोरों ने 43 लाख के जेवरात व 9.80 लाख नकद उड़ाए
Sun, 03 Aug 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सबसे बड़े बाजारों में शुमार अकबरपुर के बरियावन बाजार में शनिवार की रात हुई सराफा दुकान में चोरी की वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। हीरालाल कन्हैयालाल ज्वैलर्स से चोर लॉकर खोलकर करीब 43 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 9.80 लाख रुपये नकद ले उड़े। सुबह दुकान का शटर खुला मिला और चाबी बाहर पड़ी देख लोगों ने हड़कंप मचा दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस, फॉरेंसिक, स्वाट और सर्विलांस टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन डीवीआर गायब होने के कारण चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। सम्मनपुर के सुल्तानगढ़ निवासी सौरभ सेठ बरियावन बाजार में हीरालाल कन्हैयालाल ज्वैलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे उन्होंने दुकान बंद की और बरियावन चौराहे से मिठाई लेकर घर चले गए। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि दुकान का शटर खुला है और चाबी बाहर पड़ी है। सूचना मिलने पर व्यापारी सौरभ मौके पर पहुंचे तो देखा कि लॉकर खुला पड़ा है और 400 ग्राम सोना, तीन किलो चांदी के जेवरात और 9.80 लाख रुपये नकद चोरी हो चुके थे। घटना की जानकारी पर डायल 112, कोतवाली पुलिस, सीओ नीतेश तिवारी, एएसपी पूर्वी श्याम देव और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
-- -पुलिस को घटना संदिग्ध लगी, करीबी पर शक
पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच में इस चोरी को संदिग्ध माना है। बिना चाबी लॉकर खोलना संभव नहीं और व्यापारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि चाबी बाहर कैसे पहुंची। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात में किसी करीबी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। सीओ नीतेश तिवारी ने बताया कि सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने एक किलोमीटर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आस-पास के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा चोरी की रात दुकान के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की डिटेलभी मोबाइल कंपनियों से मंगाई जा रही है।
विज्ञापन
-- प्रश्नों के घेरे में सुरक्षा इंतजाम
आखिर चोर दुकान के भीतर तक कैसे पहुंचे?
लॉकर बिना शोर किए कैसे खुला?
डीवीआर क्यों और कैसे गायब हुआ?
दुकान के बाहर चाबी कैसे पहुंची?