फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Thieves searched three shops in fruit market

फल मंडी में चोरों ने तीन दुकानों को खंगाला

Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves searched three shops in fruit market
अंबेडकरनगर। नवीन सब्जी मंडी में चोरी की बढ़ती वारदातों ने व्यापारियों व दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नकदी, फल समेत हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। इसकी जानकारी होते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने चोरी की वारदात को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अकबरपुर मालीपुर रोड पर नवीन सब्जी मंडी है। यहीं पर फल मंडी भी स्थित है। बताया जाता है कि सोमवार की रात चोरों ने फल मंडी स्थित शमसुद्दीन की फल दुकान के गेट का ताला तोड़ कर कैश काउंटर में रखे 35 हजार रुपये व हजारों रुपये के फल पार कर दिए। इसके अलावा चोर नबी अहमद व एक अन्य दुकान के गेट का ताला तोड़ कर हजारों रुपये के फल उठा ले गए। मंगलवार सुबह जब व्यापारियों को चोरी की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि चोरी की वारदात से मंडी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की कलई खुल गई है। परिसर में सीसीटीवी कैमरों के अलावा चौकीदारों की भी तैनाती है। इसके बावजूद चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर सुरक्षित चले भी जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इससे पहले 21 व 30 दिसंबर को भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन मंडी प्रशासन उससे कोई सबक नहीं ले सका। व्यापारियों ने अविलंब वारदात का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed