{"_id":"681f885897297f56c501aa2c","slug":"they-played-together-studied-together-grew-up-together-their-eyes-filled-with-tears-when-their-funeral-procession-was-arranged-together-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-134446-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: साथ खेले, साथ पढ़े-बढ़े, अर्थी भी साथ सजी तो भर आईं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: साथ खेले, साथ पढ़े-बढ़े, अर्थी भी साथ सजी तो भर आईं आंखें
Sat, 10 May 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 May 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
सरयू घाट पर ममेरे भाइयाें के अंतिम संस्कार में लगी भीड़।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर के मांझा कम्हरिया गांव के नौंका पूरा में जब ममेरे भाइयों की चिता एक ही अर्थी पर सजी तो पूरा माहौल गमगीन हो गया। हर तरफ चीत्कार व परिजनों के क्रंदन से उपस्थित लोगों का कलेजा दहल गया। अंतिम संस्कार के समय दोनों ही परिवार के लोगों के साथ ही अन्य लोगों की भी आंखें नम रहीं।
राजेसुल्तानपुर के मांझा कम्हरिया गांव में शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान करने के दौरान ममेरे भाई प्रियांशु पुत्र प्रमोद यादव व अभिनाश पुत्र विवेक की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया था। शुक्रवार देर शाम बच्चों के शव उनके घरों पर पहुंचे थे। गांव के साथ ही आसपास क्षेत्र के भी लोग उनके दरवाजे पर सैकड़ों की संख्या में उमड़ पड़े। जिसने भी बच्चों का चेहरा अंतिम बार देखा वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाया।
शनिवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अभिनाश की अंतिम यात्रा मांझा कम्हरिया से तो प्रियांशु की शव यात्रा उसके घर देवारा जदीद महराजगंज से निकली तो पूरा जवार पीछे-पीछे अंतिम विदाई देने को चल पड़ा। अभिनाश की मां बिंदू यादव और प्रियांशु यादव की मां मीरा यादव बार बार कलेजे के टुकड़े को गले लगा कर रो रही थीं। अभिनाश के पिता विवेक यादव और प्रियांशु के पिता प्रमोद यादव की आंखों से बहते आंसुओं की धार उनके अपार दुख की कहानी कह रहे थे।
विज्ञापन
उधर, प्रियांशु के नाना पूर्व प्रधान श्रीकांत यादव फफक-फफक कर रोते हुए कह रहे थे कि जीवन भर मलाल रहेगा कि नाती की मौत उनके यहां हुई। मांझा कम्हरिया गांव के उत्तर सरजू नदी में ही दोनों किशोरों की चिता जब एक साथ एक ही अर्थी पर रखी गईं तो माहौल गमगीन हो गया और दोनों के दाह संस्कार के दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।
इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकारी ग्राम विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, समाजसेवी मित्रसेन अवधेश गौतम पूर्व प्रधान सतिराम यादव सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे। तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने बताया कि सरयू नदी में डूबने हुई मौत में दोनों किशोरों के परिवार को अहेतुक सहायता एक दो दिनों में मिल जाएगी।