फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be relief from jam, workshop will be shifted in June

जाम से मिलेगी राहत, जून में स्थानांतरित होगी वर्कशॉप

Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
There will be relief from jam, workshop will be shifted in June
अंबेडकरनगर। टांडा बस स्टेशन परिसर में तीन करोड़ 30 लाख 60 हजार रुपये की लागत से निर्मित वर्कशॉप का संचालन शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। मौजूदा समय में लगभग 92 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। संभावना है कि जून के अंतिम सप्ताह में वर्कशॉप का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे अकबरपुर बस स्टेशन परिसर में संचालित वर्कशॉप टांडा स्थानांतरित हो जाएगा। ऐसे में अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र में होने वाली जाम की समस्या से भी काफी हद तक निजात नागरिकों को मिलेगी।
विज्ञापन

अकबरपुर बस स्टेशन परिसर में संचालित वर्कशॉप को टांडा स्थानांतरित करने के लिए टांडा बस स्टेशन परिसर में लगभग तीन वर्ष पूर्व वर्कशॉप के निर्माण को मंजूरी शासन ने प्रदान की थी। तीन करोड़ 30 लाख 60 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वर्कशॉप की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को सौंपी गई।
विज्ञापन

शुरुआत में तो निर्माण कार्य धीमी गति से चला, लेकिन शासन के कड़े रुख के बाद निर्माण में तेजी आई। दरअसल अकबरपुर बस स्टेशन में स्थान की कमी के चलते ज्यादातर बसें परिसर के बाहर सड़क के किनारे खड़ी होती हैं। इससे लगभग हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। वर्कशॉप के टांडा स्थानांतरित होने से बाहर खड़ी होने वाली बसें परिसर में ही खड़ी होंगी। ऐसे में क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मौजूदा समय में वर्कशॉप का निर्माण लगभग 92 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बस स्टेशन प्रभारी एसएन मिश्र ने बताया कि वर्कशॉप के निर्माण के लिए अब तक कार्यदायी संस्था दो करोड़ 93 लाख रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं। मौजूदा समय में पेंटिंग, खिड़की, इंटरलॉकिंग, वायरिंग का कार्य शेष है। शीघ्र ही सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। ऐसे में संभावना है कि जून के अंतिम सप्ताह में वर्कशॉप का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। उधर, एआरएम एसएन चौधरी ने बताया कि टांडा बस स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन वर्कशॉप का निर्माण जून में पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में संभावना है कि जून के अंतिम सप्ताह में वर्कशॉप का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed