फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be one and a half hours of graduation and masters final year examination

डेढ़ घंटे होगी स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा

Fri, 25 Jun 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
There will be one and a half hours of graduation and masters final year examination
अंबेडकरनगर। स्नातक के प्रथम व द्वितीय तथा परास्नातक के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को कोरोना संकट के चलते जहां प्रमोट किए जाने का निर्णय अवध विश्वविद्यालय ने लिया है, वहीं स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा तीन घंटे की बजाय मात्र डेढ़ घंटे की होगी। इसके अलावा परीक्षा तीन पालियों की बजाय दो पालियों में होगी। बीते दिनों अवध विश्वविद्यालय ने जो स्कीम जारी की है, उसके अनुसार 21 जुलाई से परीक्षा प्रारंभ होगी। हालांकि अभी इस संबंध में परीक्षा केंद्र का निर्धारण नहीं किया जा सका है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा को निपटाने के लिए जिले में तेजी से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा जहां रद्द कर दी गई थी, वहीं अब अवध विश्वविद्यालय ने स्नातक के प्रथम व द्वितीय तथा परास्नातक के प्रथम वर्ष की परीक्षा निरस्त कर दी है। ऐसे में संबंधित वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर दिया जाएगा। ऐसे में अब स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की ही परीक्षा होगी। इस संबंध में अवध विश्वविद्यालय ने स्कीम भी जारी कर दी है। स्कीम के अनुसार परीक्षा 21 जुलाई से 13 अगस्त तक होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय के अनुसार पूर्व में परीक्षा तीन घंटे की होती थी, लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए इस बार मात्र डेढ़ घंटे ही परीक्षा होगी। इसके अलावा पूर्व में जहां परीक्षा तीन पालियों में होती थी, वहीं इस बार यह परीक्षा मात्र दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय रमाबाई पीजी कॉलेज अकबरपुर की प्राचार्या डॉ. शेफाली सिंह ने बताया कि प्रथम पाली सुबह 9 से साढ़े दस बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम साढ़े चार बजे तक होगी। बताया कि पूर्व में परीक्षा 91 केंद्रों पर हुई थी, लेकिन इस बार अभी तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं हो सका है। उधर, डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि स्नातक व परास्नातक परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए जरूरी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed