फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be no shortage of ration, medicines: DM

राशन व दवाओं की नहीं होगी कमी : डीएम

Sat, 15 Oct 2022 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of ration, medicines: DM
अंबेडकरनगर। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए डीएम शुक्रवार को एक बार फिर आलापुर तहसील पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें भोजन से लेकर दवाओं एवं पशुओं के चारे व विभिन्न राहत सामग्री की कोई कमी न होने देने का भरोसा दिलाया। उधर टांडा में एडीएम व एसडीएम ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन शुक्रवार को आलापुर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। दरअसल सरफुद्दीनपुर व धनुकारा आदि गांवों तक भी सरयू नदी का पानी गुरुवार को पहुंच गया था। धनुकारा में तत्काल प्रभाव से बाढ़ चौकी की स्थापना कर वहां जरूरतमंद ग्रामीणों को शिफ्ट भी कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार को डीएम ने आराजी देवारा, धनुकारा व सरफुद्दीनपुर गांव जाकर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने बाढ़ के हालात देखे तथा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रहीं सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उनसे कहा कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। राशन सामग्री लगातार उपलब्ध करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों पर दोनों वक्त भोजन बनवाया जा रहा है। उसका लाभ प्रत्येक बाढ़ पीड़ित ले सकता है। डीएम ने ग्रामीणों के लिए सभी दवाओं की उपलब्धता लगातार बनाए रखने को कहा। बीडीओ जहांगीरगंज ने बताया कि आराजी देवारा व माझा कम्हरिया में 400 मवेशियों के लिए पशुपालकों को पर्याप्त भूसा उपलब्ध करा दिया गया है। अन्य बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में भी वितरण कराया जा रहा है।

उधर एडीएम अशोक कुमार कनौजिया व एसडीएम टांडा दीपक वर्मा ने अवसानपुर समेत केवटला गांव व टांडा नगर के बाढ़ प्रभावित कई मोहल्लों का दौरा किया। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीणों व पशुओं के लिए दवाएं भी वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed