फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   There will be a contest between Ajit and Sadhu for District Panchayat President

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अजीत व साधू के बीच होगा मुकाबला

Sat, 26 Jun 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
There will be a contest between Ajit and Sadhu for District Panchayat President
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शनिवार को गहमागहमी के बीच भाजपा से साधू वर्मा और सपा से अजीत यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि बहुमत उनके साथ है। दोनों प्रत्याशियों का नामांकन कराने पार्टी के अधिकांश नेता और पदाधिकारी कलक्ट्रेट के पास तक पहुंचे। अपराह्न बाद हुई जांच में दोनों प्रत्याशियों की ओर से 4-4 सेट में दाखिल किए गए नामांकन पत्र वैध मिले। अब अजीत यादव व साधू वर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी शनिवार को नामांकन के चलते चरम पर रही। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप 11 बजे से नामांकन शुरू होना था, जिसे देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह तैयार था। इसे लेकर शुक्रवार को ही अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में रिहर्सल करा लिया था। पूर्वाह्न निर्धारित समय से पहले ही चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली, जबकि कलेक्ट्रेट के आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर में सपा प्रत्याशी अजीत यादव अपने अनुमोदक और प्रस्तावक को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जांच के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। वहां जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के कक्ष संख्या 2 में सपा प्रत्याशी ने अलग-अलग 4 सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन कर बाहर आए आत्मविश्वास से भरपूर अजीत यादव ने कहा कि बहुमत मेरे साथ है। मैं बड़े अंतर से जीत दर्ज करूंगा। छल फरेब से चुनाव जीतने की कोशिश सफल नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, करीब दो बजे भाजपा प्रत्याशी साधू वर्मा ने अपना पर्चा भरा। उन्होंने भी 4 सेट में नामांकन पत्र जमा किया। इसके बाद बाहर आकर साधू वर्मा ने कहा कि विकास तय करने के लिए सदस्यों का बहुमत बीजेपी के साथ है। जीत के बाद चहुंमुखी विकास सभी क्षेत्र का तय किया जाएगा।
यह बने प्रस्तावक और अनुमोदक
बीजेपी प्रत्याशी साधू वर्मा ने 4 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक सेट में एक प्रस्तावक और एक अनुमोदक शामिल रहे। साधू के अलग-अलग सेट में जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र पाल, अंजू यादव, अजय कुमार और श्रीकांत प्रस्तावक रहे तो जूली, चतुरा देवी, प्रीति और पुनीत अनुमोदक रहे। उधर, सपा प्रत्याशी अजीत यादव के 4 अलग-अलग सेट में जिला पंचायत सदस्य आलोक यादव, श्यामकली, अशोक कनौजिया व रवींद्र यादव प्रस्तावक बने तो सूरज अहलादे, अश्विनी यादव, अवधेश गौतम व सुनरा देवी ने अनुमोदन किया।

वैध पाए गए सभी आठ पर्चे
अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद उनकी जांच की गई। प्रत्याशियों की मौजूदगी में एक-एक कर सभी 8 नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें सभी पर्चे वैध पाए गए। इसकी विधिवत जानकारी दोनों प्रत्याशियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed