{"_id":"671538e97987ebdca70aed57","slug":"there-is-no-need-to-fear-the-police-administration-you-will-win-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-123177-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुलिस प्रशासन से डरने की जरूरत नहीं, होगी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुलिस प्रशासन से डरने की जरूरत नहीं, होगी जीत
Sun, 20 Oct 2024 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। उपचुनाव को लेकर रविवार को यहां पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि किसी भी कार्यकर्ता व मतदाता को पुलिस प्रशासन से डरने की जरूरत नहीं है। भाजपा प्रशासन के जरिए कई तरह की अनुचित कोशिश करेंगी, लेकिन हमें संविधान की रक्षा व लोकतंत्र को बचाने समेत जनता के हक की लड़ाई के लिए पूरी मजबूती से डटे रहना है।
कटेहरी बाजार स्थित सपा कार्यालय में आयोजित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश में रहें। उनका साथ देने के लिए यहां स्थानीय वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ पूर्व मंत्री ललई यादव मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव भी यहां आने वाले हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगातार हार व प्रदेश की जनता के मूड को देखते हुए भाजपा हताश है। वह अपना प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रही है। मिल्कीपुर में हार तय जानकर वह चुनाव को टालने की साजिश रच रही है। बैठक में राष्ट्रीय महसचिव व सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, अनिल निषाद, श्याम नरायण यादव, अजय दूबे अंजू व मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।